फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नशे में धुत युवक ने सांप से कटवाया हाथ, वीडियो वायरल

एटा। शहर के मेहता पार्क का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नशे में धुत एक युवक हाथ में सांप पकड़े दिखाई दे रहा है और उससे अपने हाथ में कटवाता नजर आ रहा है। सांप के काटने के दौरान युवक के हाथ से खून निकलता भी दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद युवक ने सांप को हटाने का प्रयास नहीं किया और लगातार उससे कटवाता रहा। युवक की इस हरकत को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। वायरल वीडियो कोतवाली नगर क्षेत्र के मेहता पार्क का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और युवक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें