फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टिनशेड के ऊपर से बिजली लाइन निकालने का विरोध, एसडीएम से की शिकायत

अरुन पाराशर Updated Wed, 14 Jan 2026 10:04 PM IST

एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव धर्मगढ़ी में चल रहे विद्युतीकरण कार्य में टिनशेड के ऊपर होकर निकाली जा रही लाइन का गांव के लोगों ने विरोध जताया है। आरोप है टिनशेड में पशुपालन होता है, इसलिए तार टूटने पर हादसा हो सकता है। इस समस्या पर गांव के प्रेमपाल सिंह, हरीसिंह, क्षेत्रपाल सिंह ने एसडीएम भावना विमल से बुधवार को मुलाकात कर शिकायत की। इसमें बताया कि गांव के राकेश ने नलकूप का कनेक्शन लिया है। नलकूप तक बिजली आपूर्ति पहुंचाने के लिए लाइन डाली जा रही है। टिनशेड के ऊपर से बिजली की लाइन डाले जाने की मना करने पर भी विद्युत निगम के एसडीओ नहीं मान रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। शिकायत के समय गांव के प्रमोद, देशराज, मनोज, मुकेश, उमाशंकर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें