फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर स्कूल...बारिश में छत से टपकता है पानी, मासूमों की जान पर संकट

एटा के जलेसर विकासखंड क्षेत्र में स्थित नगला गडरिया के प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है। यहां बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल का भवन इतना जर्जर हो चुका है कि इसकी छत टपकती है, जिससे बारिश होने पर बच्चे घर जाने को मजबूर हो जाते हैं। केवल क्लास रूम ही नहीं, बल्कि स्कूल का कार्यालय भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। स्थानीय पुष्पेंद्र , प्रवेश कुमार, विकास कुमार, कृपाल सिंह, दिनेश, शेखर, प्रमोद, सतेंद्र, भोला आदि ने जिला प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और बेहतर शैक्षिक माहौल मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें