एटा में बीमार छह साल के मासूम की माैत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप के गलत इंजेक्शन देने से माैत होने का आरोप लगाया। आक्रोश जताते हुए सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामला अवागढ़ के मंडलपुरा का है। अवधेश कुमार ने छह वर्ष के बेटे हर्ष को उल्टी दस्त होने पर शनिवार को टूंडला रोड पर स्थित झोलाछाप के क्लिनिक पर भर्ती कराया था। जहां पर उसका इलाज किया गया। परिजनों का कहना है कि गलत इलाज से बच्चे की हालत बिगड़ गई। बच्चे ने दम तोड़ दिया।