एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में छात्र-छात्राओं से भारी सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज की बस को कैंटर ने टक्कर मार दी। बच्चों को लेकर कॉलेज के लिए जा रही थी, तभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेडियम के पास पीछे से आ रहे कैंटर नें टक्कर मार दी। पुलिस ने बच्चों को दूसरी बस से कॉलेज के लिए रवाना किया। दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों की सहमति के बाद पुलिस ने वाहनों को उनके स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। हादसे में किसी भी छात्र को चोट नहीं आई है।