फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बारिश में गिर गया मकान... खेत में पानी भरने से बर्बाद हो गई फसल, सदमे से किसान की मौत

उत्तर प्रदेश के एटा में बरसात में युवक का घर गिर गया। अब खेत में पानी भर गया। मिर्च, धान और बाजरा की फसल को नुकसान हुआ। शनिवार को खेत पर ही बलवीर की मौत हो गई। परिजन का कहना है कि सदमे से उनकी जान गई है। मामला जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव गहला का है। गांव निवासी रोहित ने बताया कि 18 सितंबर को हुई बरसात में मकान गिर गया था। इससे पिता बलवीर सिंह (70) काफी परेशान चल रहे थे। शनिवार को वह खेत पर फसल देखने गए। मुझे आसपास के किसानों ने बताया कि वहां पानी भरा देखकर पिता घबरा गए। मिर्च, धान व अन्य फसलों में नुकसान को देख जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। जानकारी मिलने पर हम लोग खेत पर भागते हुए पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें