उत्तर प्रदेश के एटा में निधौली कलां क्षेत्र में किसानों ने धरना शुरू किया। अरिंद नदी किनारे बसे दो दर्जन से अधिक गांवों में इस समय पानी भरा हुआ है। लोग सड़कों पर रहने के लिए मजबूर हैं। मवेशियों को सड़कों पर पाल रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी जलभराव से निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।