फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल को मिला बड़ा तोहफा, खिल उठे बच्चों के चेहरे

एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बांगर सीमेंट कंपनी की ओर से विद्यालय को गोद लेने की घोषणा की गई। कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख रचित सिसोदिया समेत अन्य अतिथियों ने यूबी। न विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। कार्यक्रम में बांगर सीमेंट के रीजनल हेड रचित सिसोदिया, पुनीत प्रताप सिंह, हिमांशु शर्मा, शुभम ठाकुर, सौरभ दुबे, प्रवेश मिश्रा, मधुर गुप्ता, भानु प्रताप और मोहित उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुरभि यादव, शिक्षिका आरजू पांडेय, हरिओम सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। इसके बाद बच्चों को पुस्तकें वितरित की गईं। विद्यालय को गोद लिए जाने के बाद बांगर सीमेंट कंपनी की ओर से शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के हित में सहयोग किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें