एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में अब चोरों ने पुलिस आरक्षी के घर को निशाना बनाया है। यहां से करीब 30 लाख की चोरी को अंजाम दिया है। पुलिस ने यहीं के रहने वाले ठेकेदार के घर से चोरी की घटना का खुलासा किया ही था, कि चोरों ने पुलिस के सामने दूसरी चुनौती खड़ी कर दी है।