एटा के जलेसर में रविवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आदर्श इंटर कॉलेज जलेसर में 15 जून से 21 जून तक निशुल्क योग सप्ताह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य नारायण सिंह, डॉ. शबनम राजपूत और आशा वार्ष्णेय ने रिबिन काटकर किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जलेसर और योग ऑर्बिट फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस योग शिविर में प्रशिक्षक अनिल कुशवाहा ने उपस्थित लाभार्थियों को बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' है। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसी पद्धति है, जिसके माध्यम से मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकता है।