युवा जोश देवरिया संस्था की ओर से बृहस्पतिवार को यातायात जागरुकता रैली निकाली गई। सुभाष चौक से निकली रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्रों ने लोगों में पंपलेट बांटे और उन्हें सीटबेल्ट व हेलमेट का प्रयोग, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली में राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र शामिल रहे।