फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंतर अभ्यास से प्रायोगिक परीक्षाओं में ला सकते हैं अच्छे अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक की परीक्षाएं जिले में दूसरे चरण के तहत दो फरवरी से नौ फरवरी तक संचालित की जाएंगी। इसमें बेहतर अंक लाने के लिए शिक्षक छात्र छात्राओं को अभ्यास कराने में जुटे हुए हैं। वहीं, छात्र छात्राएं लगातार शिक्षकों की निगरानी में प्रयोगशाला में अभ्यास कर रहे हैं। साथ ही शिक्षकों से प्रश्न पूछ कर अपने डाउट्स क्लियर कर रहे हैं। राजकीय इंटर कालेज में रसायन विज्ञान के शिक्षक राजेश मणि ने बताया कि छात्र छात्राओं को नियमित अभ्यास करने की जरुरत है। पूर्व में कराए गए प्रयोग का अभ्यास करते रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें