फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करणी सेना ने दिया अल्टीमेटम, '48 घंटे के भीतर पैर नहीं- सिर में मारें गोली'

विशाल हत्याकांड कांड के मामले में करणी सेना के अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह वीरू सोमवार को मृतक के परिवार से मिलने उनके गांव हौली बलिया पहुंचे। पूरे दलबल के साथ हौली पहुंचे वीरू सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। इससे पहले मृतक विशाल सिंह की मां व पिता से भी मिले। वीरू सिंह ने पुलिस को 48 घंटे में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का समय दिया। उन्होंने कहा कि देवरिया पुलिस के नकारेपन के कारण क्षत्रिय समाज के नौजवानों की हत्या हो रही है। अभी निहाल सिंह हत्याकांड के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। पुलिस की कायराना हरकत से अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। देवरिया अपराध के मामले में देश भर में ट्रेंड कर रहा। करणी सेना पुलिस को 48 घंटे का समय दे रही है। यदि 48 घंटे में विशाल के हत्यारों पर कार्रवाई नही हुई तो करणी सेना देवरिया का इतिहास बदल देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें