यातायात पुलिस ने रविवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसमें यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 156 वाहनों का चालान किया गया। यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृृत्व में पुलिस ने बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट और तीन सवारी वाहन पर स्टंट करने वालों, कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड एवं बस स्टैंड पर सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो एवं ई-रिक्शा आदि वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान व सीज की कार्यवाही की गयी। साथ ही गोरखपुर रोड पर औरा-चौरी के पास स्पीडोमीटर की मदद से तेज रफ़्तार में चलने वाले वाहनों का भी एम वी एक्ट में चालान की कार्यवाही की गयी।