फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप पर शराब लाद बिहार जाते समय दो तस्कर धराए

जय नारायण पांडेय Updated Sun, 05 Jul 2026 09:55 AM IST

पिकअप पर शराब लाद बिहार जाते समय दो तस्कर धराए चनुकी । बृहस्पतिवार की रात रामजानकी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप पर शराब लाद कर बिहार जा रहे दो तस्करों को 72 पेटी शराब के साथ पकड़ा है । पकड़े गए तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया ।पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर लार पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ रात्रि में सुतावर के पास चेकिंग कर रही थी । इसी बीच किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचना दिया कि शराब तस्कर गाड़ी पर शराब लेकर बिहार जा रहे है । पुलिस ने पिकअप को रोक कर चेक किया तो गाड़ी में 72 पेटी अवैध शराब बरामद मिली । पुलिस ने शराब के साथ गोविन्द साहनी पुत्र केशव साहनी व बिट्टू यादव पुत्र तिलक यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें