चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन को मजबूत करने के उद्देश्य से जनपद में मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर देवरिया पुलिस की ओर से महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ शुक्रवार को स्कूटी और बाइक रैली निकाली गई।