फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत युवक के परिजनों ने लगाया जाम, सलेमपुर मैरवां मार्ग पर आवागमन ठप

मन्नू यादव के परिजनों ने सलेमपुर मैरवां मार्ग पर बुधवार को शव रखकर जाम लगा दिया है। इससे आवागमन ठप हो गया है। परिजन मन्नू यादव के हत्यारोपी अश्वनी की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार के लिए अड़े हैं। परिजनों की मांग है कि जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर न्याय दिलाने का भरोसा दें। इसके बाद ही जाम समाप्त किया जाएगा। मौके पर बनकटा और खामपार थाने की पुलिस परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। मंगलवार की सुबह बनकटा थानाक्षेत्र के कोठिलवा निवासी मन्नू यादव का शव, भाटपाररानी थानाक्षेत्र के बरईपुर बाबू गांव में पोखरे के किनारे मिला था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें