पूर्व विधायक स्वर्गीय सुरेश यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रक्सा में किया गया। कार्यक्रम में आजमगढ़ के सांसद धर्मेंद्र यादव पहुंचे और पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सभा को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व विधायक सुरेश यादव जीवन के अंतिम पड़ाव पर भी पार्टी की मजबूती और नेतृत्व को लेकर चिंतित थे। वह हर हाल में समाजवादी पार्टी की सरकार देखना चाहते थे। हम सब उनके सपनों को साकार करें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।