रुद्रपुर के रामजी सहाय पीजी कॉलेज के सभागार में शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत की अध्यक्ष सुधा निगम ने पद का शपथ दिलाई। इस अवसर पर नामित सभासद दिलीप जायसवाल, मथुरा पांडे और तेज प्रताप गुप्त ने शपथ लिया। इस दौरान विधायक जयप्रकाश निषाद, पूर्व अध्यक्ष छोटेलाल निगम, सुभाष चंद्र मद्धेशिया, ईओ नितेश गौरव, अंतर्यामी सिंह, महेश मणि, जितेंद्र गुप्ता, संगम धर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।