भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को जिले में चुनाव हुआ। अध्यक्ष के जिले में तीन पदों के लिए अलग अलग जगहों पर नामांकन दाखिल किए गए। इसमें तीनों पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। इसमें देवरिया में श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, रुद्रपुर में उदयभान सिंह, सलेमपुर से सुमेश्वर नाथ त्रिपाठी चुने गए। देवरिया का चुनाव सदर ब्लॉक सभागार में हुआ। इसमें श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। विपक्ष में कोई भी व्यक्ति नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे श्रीनिवास मणि त्रिपाठी को निर्विरोध चुन लिया गया।