फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पूल बी से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और रामपुर पहुंची सेमीफाइनल में

ओपेन स्टेट आमंत्रण महिला सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के चौथे दिन कुल पांच लीग मैच खेले गए। शनिवार को पहला मैच सहारनपुर व हॉकी देवरिया के बीच होना था, लेकिन सहारनपुर के नहीं आने से देवरिया को वाकओवर मिल गया। दूसरा मैच रामपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज आजमगढ़ बनाम कुशीनगर के मध्य खेला गया। इसमें कुशीनगर ने आजमगढ़ को 6-1 से मात दी। दूसरा मैच रामपुर बनाम स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच हुआ, इसमें दोनो टीमें एक-एक से बराबरी पर रहीं, ऐसे में दोनो को एक-एक अंक प्रदान किया गया। तीसरा मैच सहारनपुर बनाम बदायूं के बीच होना था, लेकिन बदांयू को दूसरी टीम के नहीं आने से वाकओवर मिल गया। चौथे मैच में रामपुर की टीम ने बदायूं को 5-2 के अंतर से मात दी। वहीं पांचवां मुकाबला हॉकी देवरिया व स्पोर्ट्स काॅलेज गोरखपुर के मध्य चल रहा है। इसमें गोरखपुर की टीम 3-0 से आगे चल रही है। अब तक के प्रदर्शन के आधार पर पूल बी से स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर व रामपुर का सेमीफाइनल में पहुंचना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें