सपा मजदूर सभा ने मंगलवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव के नेतृत्व में सुभाष चौक से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में संगठन का धरना शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गौरीबाजार चीनी बिल के मजदूरों व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शन में सपा के जिलाध्यक्ष व्यास यादव, बेचूलाल यादव, राजवंशी राजभर, जयराम, हरेराम आर्या, दशरथ मौर्य, राजेश ठाकुर, ओमप्रकाश यादव, विजय पांडेय, परमहंस यादव, पंकज वर्मा आदि शामिल रहे।