लेमपुर तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व से लेकर विभिन्न विभागों के मामले जिलाधिकारी के समक्ष आए। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने फरियादियों की बात ध्यान से सुनी। संबंधित अधिकारियों से शिकायत की बाबत जानकारी ली और शिकायतकर्ता के प्रकरण का समुचित निस्तारण का निर्देश दिया।