जॉइंट मजिस्ट्रेट व रुद्रपुर की एसडीएम श्रुति शर्मा पल्स पोलियो अभियान की जमीनी हकीकत जानने एकला मिश्रौलिया के मुसहर बस्ती में पहुंची। वह मुसहर समाज के लोगो के हालात समझने के लिए बस्ती के बीच चारपाई पर बैठ कर उनसे बात चीत की। उन्होंने मुसहर जनजातियों के उत्थान के लिए चल रही विभिन योजनाओं की प्रगति जानने का प्रयास किया। साथ शिक्षा, चिकित्सा सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बस्ती के लोगों को जागरूक की। बस्ती के बच्चों के पोलियों ड्राप पिलाई।