श्रीरामपुर पुलिस ने रविवार को एक तस्कार के पास से पांच पेटी देशी शराब बरामद किया। शराब पिकप पर लाद कर बिहार ले जाने के प्रयास में थे। इसी बीच पुलिस ने टोला अहिबरन राय के पास गिरफ्तार कर लिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पिकप से बिहार ले जायी जा रही प्लास्टिक की बोरी में रखी 5 पेटी अवैध देशी शराब बरामद किया। पिकप सवार तस्कर नसीब अंसारी पुत्र नसरुद्दीन अंसारी निवासी बिशुनपुरा थाना मीरगंज जिला गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।