महुआडीह पुलिस ने रामपुर दुबे के पास से सोमवार को दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। इसमें इन दोनों ने स्थानीय चौराहा सहित कई अन्य चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान और असलहा आदि बरामद किया आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।