फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक संग पुलिस ने किया गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपार तिराहे के समीप शनिवार को पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध तमंचा व दो कारतूस भी मिले। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति काफी देर से तिराहे के समीप खड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले आई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली टोला लक्ष्मीपुर निवासी स्वयंवर यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें