0 श्रीरामपुर पुलिस ने बनकटा जगदीश चौराहे पर मंगलवार को ग्रामीणों ने बिहार की ओर जा रहे यूरिया लदे एक मिनी ट्रक को रोककर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों को आशंका थी कि खाद की खेप को तस्करी के जरिए दूसरे प्रदेश भेजा जा रहा है। 0 मेडिकल कॉलेज देवरिया के नए बने ट्रामा सेंटर में इमरजेंसी वार्ड शुरू हो गया है। यह इमरजेंसी वार्ड पुराने जिला अस्पताल का हिस्सा थी, जो अब मेडिकल कॉलेज के नए भवन में शुरू हुई है। 0 जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। सरयू नदी का जलस्तर बरहज और भागलपुर में खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है।