देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने एसडीएम सदर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लगातार दूसरे दिन शनिवार को अधिवक्ताओं ने सदर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम सदर पर कामकाज को सही ढंग से संपादित नहीं करने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन के बाद सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार को जिलाधिकारी के नाम से ज्ञापन देकर उनके स्थानांतरण की मांग किया। साथ ही चेताया कि अगर जिलाधिकारी देवरिया के द्वारा उनका स्थानांतरण तत्काल किसी अन्य जगह स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो आने वाले समय में तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। अध्यक्ष युगुलकिशोर तिवारी ने कहाकि देवरिया तहसील में जिस दिन से एसडीएम सदर प्रवीण कुमार का का पदार्पण हुआ है, तभी से उनके द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। जिन पत्रावलियां में आदेश हो रहा है, उनका आदेश कंप्लायंस नहीं किया जा रहा है। साथी ही धारा 80 से लेकर धारा 24 तक साथ ही साथ तहसील सदर देवरिया में व्याप्त भ्रष्टाचार पर एसडीएम का लगाम नहीं है। सदर तहसील के सभी न्यायालय में जो भी मुकदमे हैं, वह पोर्टल पर दर्ज नहीं किया गए हैं। न ही धारा 31 / 32 का निस्तारण किया जा रहा है। बल्कि उसको और उलझा कर पेशकार द्वारा शोषण किया जा रहा है। इस पर एसडीएम सदर देवरिया प्रवीण कुमार का कोई लगाम नहीं है। अध्यक्ष ने कहाकि दूर दराज से आई जनता अपनी समस्या को लेकर जनता दर्शन में जाती है। उनका निस्तारण नहीं किया जाता है। केवल आईजीआरएस पर दर्ज कर निस्तारण दिखा दिया जाता है। इस अवसर पर मंत्री विजयसेन यादव, रामछबीला यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, गिरीश नारायण, राघव पांडेय, शशिभूषण पांडेय, शिव कुमार गोंड़, सामंत कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।