रुद्रपुर के दुग्धेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सावन के पवित्र महीने में शिव भक्त भोले नाथ की भक्ति में लीन हैं। वैसे तो हर रोज मंदिर पर रुद्राभिषेक और भंडारा चल रहा है, पर शुक्रवार और सोमवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की तादात अन्य दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ जा रही है।