जिले के बैतालपुर स्थित ब्रह्म स्थान धतूरा खास के 21 वें वार्षिकोत्सव समारोह के शुभारंभ पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हाथी-घोड़े, बैंड बाजा के साथ हजारों की संख्या में क्षेत्रीय महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। गणेश महायज्ञ के मुख्य यजमान रामचंद्र मणि त्रिपाठी ने विधिवत पूजन से इसकी शुरुआत हुई। कलश यात्रा धतूरा खास, मंगलपुर, ललिया टोला, बेलडरिया, बेलही तिवारी, गोविंदपुर, बैतालपुर होते हुए इंडियन ऑयल डिपो के पास बढ़िया तिवारी में जल भरकर सुपारी बुजुर्ग, उधोपुर होते हुए पुन: ब्रह्मस्थान पर वापस आई।