यूपी सीनियर फुटबॉल और अंडर 20 के लिए बेटियां ठंड में अपने कोच के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। अगले साल यूपी की सीनियर और अंडर 20 महिला फुटबॉल टीम का चयन होना है।कुल तीस लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुर्मी पट्टी खेल मैदान में भीषड़ ठंड के बाद भी महिला फुटबॉल की खिलाड़ी आगामी मैचों और टीम में जगह बनाने के लिए अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं।प्रशिक्षण में उनको दौड़,कूद,योगा और फिटनेश पर विशेष कार्य किया जा रहा है।सुबह से दोपहर तक मैदान में बेटियां कड़ी मेहनत कर रही हैं।