चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की ओर से बैतालपुर चीनी मिल को चलाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा धरना लगातार 40वें दिन जारी रहा। मंगलवार को धरने में पहुंचे संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी इसे समर्थन दिया और चीनी मिल को चलाने को लेकर जमकर नारेबाजी की।