जिला पंचायत सभागार में रविवार को आयोजित अमृत प्रयास सत्र में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि जिस देश का किसान समृद्ध नहीं होगा, उसका विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक सोच और किसान कल्याण योजनाओं का परिणाम है कि आज अन्नदाता खुशहाली की ओर अग्रसर है।