देवरिया जिले की भलुअनी पुलिस को बृहस्पतिवार को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब चेकिंग के दौरान दो मादक पदार्थों के तस्कर हत्थे चढ़ गए। पुलिस को उनके कब्जे से एक चार पहिया गाड़ी से चरस और ब्राउन शुगर मिला। बरामद मादक पदार्थों की कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक है।