जिले में पुलिस और रफ्तार गैंग के मुखिया के बीच सुबह मुठभेड़ हो गई। खुद को पुलिस से घिरता देख बदमाश ने गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई, जो बदमाश के बांए पैर में जा लगी। मौके पर ही वो घायल होकर गिर गया। पुलिस ने अपराधी को हिरासत में लेकर तत्काल मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती करवाया।