प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण पर जाति विरोधी बयान देने के खिलाफ बुधवार को आल इंडिया धनगर समाज महासंघ ने सुभाष चौक पर उनका पुतला फूंका। इस मौके पर महासंघ की ओर से उनके विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। जिलाध्यक्ष संतोष धनगर ने कहा कि राष्ट्रपति के आदेश अनुसूचित जाति 1950 की अधिसूचना अधिकार अनुसूचित जाति के सूची में 27 क्रमांक पर धनगर जाति अनुसूचित है। पाल, बघेल कोई जाति नहीं है। भिन्न-भिन्न जातियों के लोग अपने उपनाम के रुप में प्रयोग करते हैं। मूल जाति गड़ेरिया की दो उपजातियां हैं, धनगर और निखर। लेकिन समाज कल्याण मंत्री ने धनगर जाति को नकारते हुए पाल, बघेल को गड़ेरिया की उपजाति बताया, यह पूरे समाज को गुमराह करने की नियत से किया गया है।