नौ दिन पूर्व घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुआ आरोपी युवक शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया।पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव का ही एक युवक 5 मार्च को घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।पीड़ित किशोरी ने घटना से अपनी मां को अवगत कराया। पीड़िता की मां ने पांच दिन बाद स्थानीय थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया।पुलिस रेप व पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी।किशोरी का पुलिस ने मेडिकल कराया।