नगर पंचायत बनने के बाद दो साल से बिजली का संकट झेल रहे मदनपुर को आपूर्ति के मामले में राहत मिलने जा रही है। विधायक जयप्रकाश निषाद की पहल पर मठिया पावर हाउस की क्षमता बढ़ाई जा रही है। इसके लिए पांच एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा। दो ट्रांसफार्मर लगने के बाद पावर हाउस की क्षमता 10 एमवीए हो जाएगी।