भटनी नगर के केवड़ा वार्ड के सामने रविवार सुबह छोटी गंडक नदी में एक शव उतराया दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में शव की शिनाख्त पुरनाछापर गांव निवासी राजन उपाध्याय (30) के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक राजन मानसिक रोगी थे। वह बृहस्पतिवार शाम अचानक घर से लापता हो गए। परिजनों के शिकायत पर गुमसुदगी का केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही थी।