लखनऊ में आयोजित होने वाले 66वीं सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में हुआ। इसमें कुल 20 महिला-पुरुष खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में सात पुरुष एवं चार महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ।