देवरिया के जिला कारागार में बुद्धू नाम के एक बंदी ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुद्धू अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद था, जिसने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था। कैदी के आत्महत्या की खबर मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया। फिलहाल वारदात की सूचना पर सीओ और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए हैं और जांच में जुट गए है।