मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चित्रकूट दौरे के दूसरे दिन कहा कि उनकी सरकार चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। लक्ष्मण पहाड़ पर आने जाने के लिए सरकार रोपवे लगाने पर विचार भी कर रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यहां सरकार स्वच्छ भारत अभियान भी शुरू करने जा रही है।