शहर के प्रयागराज बांदा मार्ग के बीच मंंगलवार की दोपहर को बस स्टैंड के पास एक रोडवेज अचानक खराब हो गई। बीच सड़क पर बस खराब होने से जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। लगभग आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद यातायात विभाग के एक सिपाही ने आसपास के लोगों की मदद से बस को सड़क किनारे लगवाया। इसके बाद जाम खुल सका।