फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 22 लाख दीयों से जगमग हो उठी भगवान राम की तपोस्थली

धर्मनगरी में चित्रकूट में एमपी व यूपी प्रशासन द्वारा चित्रकूट गौरव दिवस रविवार की देर शाम को मनाया गया। एक साथ 22 लाख दीये जलाए गए। रामघाट सहित अन्य तीर्थ स्थान दीयों से टिमटिमाने लगे। कार्यक्रम में एमपी के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव भी शामिल हुए। कलश यात्रा भी निकाली गई। धर्मनगरी में चित्रकूट गौरव दिवस रामघाट,भरतघाट, जानकीकुंड, कामदगिरि परिक्रमा सहित गायत्री विद्या पीठ, तुलसी तीर्थ स्थान, सहित अन्य स्थानों पर एक साथ दिए जलाए गए। इस कार्य में दीनदयाल शोध संस्थान, सद् गुरु सेवा ट्रस्ट, नगर पालिका चित्रकूट धाम सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से दीप जलाए गए। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकामदनाथ के दर्शन किया। उन्होंने स्थानीय निवासियो से मिलकर नवरात्र की बधाई दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें