फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चित्रकूट में तेंदुआ का जंगल में पड़ा मिला शव, पोस्टमार्टम कराया गया

थाना क्षेत्र के खंडेहा व लौरी के जंगल में शनिवार को एक तेंदुआ का शव पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर टाईगर रिजर्व के प्रभागीय वनाधिकारी प्रत्युष कुमार कटियार ने बताया कि दोपहर को खंडेहा व लौरी गांव के बाहर जंगल में तेंदुआ के शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर डिप्टी रेंजर आशीष कुमार शुक्ला, बीट सिपाही राजकुमार यादव को टीम के साथ मौके पर भेजा गया। जिन्होंने देखा कि तेंदुआ की मौत स्वाभाविक लग रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है। रिपोर्ट आने और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अगर किसी ने मारने की कोशिश की है तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें