फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, रामधुन के साथ पहुंचे भक्त

सावन मास की अमावस्या से पहले ही धर्मनगरी चित्रकूट में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा है। भरतकूप समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्त पैदल तीर्थनगरी की ओर पहुंच रहे हैं। रामधुन गाते और नाचते-झूमते श्रद्धालुओं के जत्थों से पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। श्रद्धालुओं के जत्थों में पुरुषों के साथ महिलाओं की भी बड़ी संख्या नजर आ रही है। कई श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पैदल यात्रा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दंडवती परिक्रमा के जरिए अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ से धार्मिक और उत्साहपूर्ण वातावरण बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें