भरतकूप थाना अंतर्गत गोंडा गांव में ई रिक्शा से गोबर ले जाते समय अनियंत्रित रिक्शा पलट गया। इसमें महिला सफाई कर्मचारी बुट्टू देवी दब गई। गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी को ग्रामीण व प्रधान की मौजूदगी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल गेट के सामने शव रखकर हंगामा कर जाम लगा दिया। इससे प्रयागराज महाकुंभ आने जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ ने मौके पर जाकर परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।