मानिकपुर थाना क्षेत्र सरैंया व कल्याणपुर गांव में फसल में आग लग गई। किसानों व फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाई गई। गनीमत रही कि बड़ा नुकसान होने से बच गया। सरैंया गांव निवासी अमित शुक्ला के बांस कोट में सुबह आग लग गई। सूचना पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से किसान का कुछ नुकसान हुआ है। इसी प्रकार कल्याणपुर गांव में दरबारी लाल त्रिपाठी, भईया लाल, लुल्ला, मुन्ना यादव, बाबू यादव, अज्जू तिवारी सहित अन्य किसानों के अरहर के खेतों के पास दोपहर में आग लग गई। किसानों ने धुआं देखा तो फायर बिग्रेड को सूचना दी। प्रभारी प्रमोद कुमार दुबे टीम के साथ पहुंचे और किसानों के साथ मिलकर आग बुझाया। अरहर की कुछ फसल जली है। किसानों को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।