चित्रकूट के रानीपुर वन्य जीव विहार में शुक्रवार को एक तेंदुए को छोड़ा गय। तेंदुए ने बांदा के पवइया गांव में तकरीबन दो दिन तक आतंक मचाया जिसपर कार्रवाई करते हुए वन्य विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ा और वन्य जीव विहार में लाकर छोड़ दिया। पकड़े गए इस तेंदुए को देखने के लिए हजारों लोग जंगल के आसपास पहुंचे, जिसके लिए प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम करना पड़ा।